Big breaking :-धामी कैबिनेट की बैठक आज, होंगे ये फैसले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धामी कैबिनेट की बैठक आज, होंगे ये फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 4 जून बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है।

सचिवालय में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर अब स्थिति जल्द साफ हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 4 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार किया गया ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि ओबीसी आरक्षण को लेकर राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब विभाग ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की अंतिम स्थिति लगभग तय कर ली है।

कैबिनेट बैठक में यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है, तो पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके तुरंत बाद उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर अधिसूचना भी जारी की जा सकती है।

इसके अलावा धामी मंत्रिमंडल, स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव रोगी कल्याण समिति पर भी मुहर लगा सकती है रोगी कल्याण समिति के तहत प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की जाएगी, इसके अलावा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है, दरअसल, शिक्षा विभाग लंबे समय से शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर दे रहा है, ऐसे में विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top