Big breaking :-धामी कैबिनेट की बैठक कल, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धामी कैबिनेट की बैठक कल, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

मंत्रिमण्डल बैठक दिनांक 14 मार्च, 2024 को 5:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी|

सूत्रों की माने तो  पिछली कैबिनेट में DA के मुद्दे पर फैसला नहीं हुआ था ऐसे में सरकार इस कैबिनेट में इसको लेकर फैसला ले सकती है

वही UCC को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दें दी है ऐसे में राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव भी कैबिनेट के द्वारा दिया जा सकता है

पुलिस उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान (पदोन्नत कोटा) के पदों पर पदोन्नति हेतु सभी पोषक संवर्ग (नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं पीएसी) के निरीक्षक/दलनायकों को समान अवसर दिये जाने के उ‌द्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को लेकर भी इस कैबिनेट में फैसला हो सकता है पिछली कैबिनेट में चर्चा तो हुई थी लेकिन फैसला नहीं हुआ था

 

वही केंद्र सरकार ने देश में CAA लागू कर दिया है ऐसे में धामी कैबिनेट इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दें सकती है

उपनल के माध्यम से कोविड कर्मचारियों को नियुक्ति देने को लेकर भी धामी सरकार कर सकता है उपनल नियमावली में संसोधन

इसके अलावा, शिक्षा, वित्त आवास समेत लगभग एक दर्जन मुद्दों पर फैसला संभव

हालांकि अभी तीन दिन पहले ही धामी कैबिनेट की बैठक हुई थी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top