Big breaking :-सीएम आवास पर धामी कैबिनेट की बैठक, UCC पर हो रही चर्चा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम आवास पर धामी कैबिनेट की बैठक, UCC पर हो रही चर्चा

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर

मुख्यमंत्री आवास में केबिनेट बैठक प्रारंभ
सीएम धामी कैबिनेट के साथियो के साथ कर रहें UCC के ड्राफ्ट पर चर्चाआज कैबिनेट से दें दी जाएगी इसको मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल  धन सिंह रावत बैठक मे मौजूद

UCC के हर पहलू पर कैबिनेट को दी जा रही जानकारी

उत्तराखंड में कैबिनेट की 24 घंटे के भीतर दूसरी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सरकार बहुप्रतीक्षित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लाने जा रही है. इससे पहले समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में लाने की चर्चा थी. लेकिन इस बैठक में इस प्रस्ताव को नहीं लाया गया. बड़ी बात यह है कि अब यह प्रस्ताव रविवार को हो रही कैबिनेट में लाया जा रहा है. खास बात यह है कि कैबिनेट की यह बैठक यूनिफॉर्म सिविल कोड के प्रस्ताव के लिए ही आहूत की गई है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top