धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
सोमेश्वर एससी आरक्षित सीट से विधायक रेखा आर्या मंत्री है। अब राजपुर आरक्षित सीट से विधायक खजान दास को मंत्री बनाकर प्रदेश में भाजपा ने दलित वर्ग से दो कैबिनेट मंत्री बनाए और कांग्रेस की रणनीति में सेंध लगाई है।
धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार मेंराजपुर एससी आरक्षित सीट से विधायक खजान दास को मंत्री बना कर दलित वोट बैंक को साधा है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे भाजपा की कांग्रेस की रणनीति में सेंध मान रहे है।
धामी कैबिनेट में पहले से सोमेश्वर एससी आरक्षित सीट से विधायक रेखा आर्या मंत्री है। वह सरकार में एक मात्र महिला कैबिनेट मंत्री भी हैं। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा कर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश करते रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रदेश में भाजपा ने दलित वर्ग से दो कैबिनेट मंत्री बनाकर कांग्रेस की रणनीति में सेंध लगाई है। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट विस्तार में संतुलन बनाकर क्षेत्रीय व जातीय के आधार पर प्रतिनिधित्व देने का संदेश दिया है। भाजपा का दलित कार्ड कितना सटीक होता है यह तो आने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों से सामने आएगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





