Big breaking :-Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे

Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे

नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया। भारी भूस्खलन होने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।


देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

दुर्भाग्य से, हादसे के वक्त पनीलाल अपने घर के अंदर मौजूद थे और बोल्डरों के गिरने से उनका मकान पूरी तरह टूट गया, जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल पनीलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी बोल्डरों के नीचे दब गए। इसके अलावा, कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

2010 की घटना की यादें ताज़ा
यह पहली बार नहीं है जब नृसिंहगाचल पर्वत से इस तरह बोल्डर गिरे हैं। गौरतलब है कि 2010 में भी इसी जगह पर भारी बोल्डर गिरने की घटना हुई थी, जिसने स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ा दी है।

बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top