Big breaking :-द्वाराहाट के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया सम्मानित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-द्वाराहाट के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया सम्मानित

द्वाराहाट के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया सम्मानित
मल्ली मिरई निवासी तथा एसएसबी में उप निरीक्षक देव सिंह राणा को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में सेवाएं प्रदान की हैं।

 

 

 

द्वाराहाट: विकासखंड के मल्ली मिरई निवासी तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत देव सिंह राणा को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

गुरुवार को एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली स्थित मुख्यालय में महानिरीक्षक छेरिंग दोरजाई ने उन्हें सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक गोल्डेन डिस्क तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

 

 

 

देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में सेवाएं प्रदान की हैं। दो वर्ष पूर्व वह एसएसबी के अल्मोड़ा कार्यालय में भी कार्यरत रहे।

वर्तमान में उनका परिवार आरके पुरम नई दिल्ली में रहता है। उनकी इस उपलब्धि को पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, बालप्रहरी संपादक उदय किरौला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, केपीएस अधिकारी, गोपाल सिंह रौतेला, लक्ष्मी दत्त तिवारी आदि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top