Big breaking :-दुनिया में सबसे अलग वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगी देवभूमि, धामी सरकार ने ये की तैयारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दुनिया में सबसे अलग वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगी देवभूमि, धामी सरकार ने ये की तैयारी

सीएम धामी ने वेडिंग प्लानर्स से की बात, कहा- दुनिया में सबसे अलग वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगी देवभूमिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड, देश-दुनिया का अलग वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा।

 

 

उन्होंने वेडिंग प्लानर के साथ बातचीत के दौरान मिले सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि जल्द ही इन्हें अमल में लाया जाएगा। पीएम मोदी के वेड इन इंडिया कांसेप्ट पर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें उत्तर भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स शामिल हुए। जिसमें से वेडिंग प्लानर सौरभ व सीता ने बताया कि आजकल युवाओं को वेडिंग के लिए नेचुरल व्यू चाहिए, जिसके लिए उत्तराखंड बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन है। यहां का मौसम भी काफी अच्छा है। उन्होंने बताया कि वे अब तक 60 से अधिक शादियों की व्यवस्था कर चुके हैं।वेडिंग प्लानर शैलजा व आयुष ने बताया कि हम देवभूमि के ऋषिकेश, त्रियुगीनारायण, चकराता आदि में वेडिंग करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण, मौसम, प्रकृति की विविधता आदि को देखते हुए यहां के प्रति लोगों का जबरदस्त आकर्षण है।

 

 

 

सीजेवाई गुरुग्राम से वेडिंग प्लानर रेनू ने कहा कि हम अभी तक 200 से अधिक विवाह करा चुके हैं। इसी तरह अपने-अपने सुझाव बैठक में वेडिंग प्लानर्स ने साझा किए। मुख्यमंत्री ने काफी अच्छे सुझाव मिले हैं, जिन्हें जल्दी ही अमल में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल हैं, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ प्री-वेंडिंग शूट के लिए भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है। तथा अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुरूप उत्तराखंड जल्द ही वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में भारत ही नहीं वरन विश्व में नंबर एक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां त्रियुगीनारायण है, जहां शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ था। यहां जागेश्वर धाम, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे मंदिर हैं। रामनगर जैसा वृहद वन क्षेत्र है। कहा कि हम भविष्य में आप सभी के सुझावों को लेकर पॉलिसी बनाने के साथ ही हमारा हर प्रकार का सहयोग आप सभी को प्राप्त होगा। बैठक में सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम, गिरिजा शंकर जोशी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, गिरिजा शंकर जोशी, गौरव, तरूण आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top