Big breaking :-शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा का कार्यक्रम  जारी कर दिया है। गृह परीक्षाएं  16 फरवरी, 2024 से  23 फरवरी, 2024 तक चलेंगी।

 

सरकारी स्कूलों की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से
देहरादून – उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद मंगलवार को टाइम टेबल जारी कर दिया गया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। सुबह की पाली में कक्षा छह, सात और आठवीं की परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरी पाली में नवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा होगी। एससीईआरटी से तैयार परीक्षाओं केसुबह की पाली में कक्षा छह से आठवीं तक की होंगी परीक्षाएं

दूसरी पाली में होंगी नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारीप्रश्नपत्रों को सभी सीईओ को मुहैया करा दिया गया है। जिला स्तर पर इन्हें प्रिंट कराया जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top