Big breaking :-श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई

 

• श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई।

• 20 मई पूर्वाह्न को खुलेंगे श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट।

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: 19 मई।द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने आज रविवार प्रात: को अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव रात्रि विश्राम को प्रस्थान किया। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी मनीष तिवारी, अवर सहायक दीपक पंवार सहित रांसी पंच गौंडार के हकहकूकधारी मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति के सेवादार एवं हक हकूकधारी देवडोली के साथ चल रहे हैऔर पैदल चलकर देवडोली कल सोमवार सुबह को श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी। कल सोमवार को ही 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे( सवा ग्यारह बजे) श्री मदमहेश्वर जी के कपाट शीत काल हेतु दर्शनार्थ खुलेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top