Big breaking :-रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव

रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव

युवक अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान वह रामझूला घाट पर स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया।

 

 

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में रामझूला घाट पर दिल्ली का एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है।पुलिस को सूचना मिली कि रामझूला घाट पर युवक स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया है।

 

 

 

सूचना पर फौरन जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया।इसके बाद युवक को वानप्रस्थ घाट से रेस्क्यू कर उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया, बासु (21) पुत्र श्यामसुंदर रेडी निवासी ए-फ्लोर, जहांगीरपुरी, दिल्ली अपनी मां, भाई और बहन के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top