Big breaking :-दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और दिल्ली का सर्वस्पर्शी व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।’

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top