Big breaking :-देहरादून, रायवाला क्षेत्रांतर्गत सोंग नदी में डूब रहे बालक को SDRF उत्तराखण्ड ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून, रायवाला क्षेत्रांतर्गत सोंग नदी में डूब रहे बालक को SDRF उत्तराखण्ड ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

*जनपद देहरादून, रायवाला क्षेत्रांतर्गत सोंग नदी में डूब रहे बालक को SDRF उत्तराखण्ड ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल*

आज दिनाँक 30 अगस्त 2025 को सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रायवाला क्षेत्र में सॉन्ग नदी में एक बालक बह गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवाण के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। SDRF जवानों ने तत्परता का परिचय देते हुए बालक लकी पुत्र सोहन सिंह, उम्र 12 वर्ष, निवासी ग्राम-साहब नगर छिदरवाला को बेहोशी की अवस्था में बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top