Big breaking :-देहरादून के डीएम सविन बंसल ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए डेडिकेटेड वाहन सुविधा का किया उद्घाटन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के डीएम सविन बंसल ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए डेडिकेटेड वाहन सुविधा का किया उद्घाटन

देहरादून के डीएम सविन बंसल ने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए डेडिकेटेड वाहन सुविधा का किया उद्घाटन

राजधानी देहरादून में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय और तहसील में पहुंचने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए डीएम देहरादून ने बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए प्रयास किए जाते हैं।

 

 

कई ऐसे विषय हैं जिनके लिए उन्हें संबंधित विभागों में जाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उनके लिए डेडिकेटेड वाहन सुविधा का शुभारंभ किया गया है। दिव्यांग और वृद्धजनों को विकास भवन, जिला समाज कल्याण, तहसील व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीनियर सिटीजन, महिला सेल सहित अन्य विभागों के जाने की सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही साथ डीएम देहरादून ने एक दिव्यांग महिला को जो बालवाड़ी चलती हैं। कम्युनिटी के बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डीएम देहरादून ने आर्थिक तौर पर मदद के लिए चेक भी दिए हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top