Big breaking :-देहरादून: इठरना नामक स्थान पर खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया शव बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून: इठरना नामक स्थान पर खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया शव बरामद

*जनपद देहरादून: इठरना नामक स्थान पर खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया शव बरामद।*

आज दिनांक 12 जुलाई 2025 की रात्रि को थाना रानीपोखरी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि इठरना नामक स्थान पर एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी कुलदीप गुसाई के नेतृत्व में SDRF टीम वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई जो मृत अवस्था में पड़ा था।मृतक की पहचान *संजय अवस्थी, उम्र 28 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश* के रूप में हुई। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर उक्त व्यक्ति के शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top