Big breaking :-परिवार समेत 20 दिन से लापता देहरादून का बिल्डर: हापुड़ में ससुराल से निकले थे, हरिद्वार में मिली आखिरी लोकेशन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-परिवार समेत 20 दिन से लापता देहरादून का बिल्डर: हापुड़ में ससुराल से निकले थे, हरिद्वार में मिली आखिरी लोकेशन

परिवार समेत 20 दिन से लापता देहरादून का बिल्डर: हापुड़ में ससुराल से निकले थे, हरिद्वार में मिली आखिरी लोकेशन

शास्वत पत्नी, माता पिता और बेटे के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां से वह लौट रहे थे लेकिन हरिद्वार के बाद उनका कुछ पता नहीं लगा।

राजधानी निवासी बिल्डर शास्वत गर्ग परिवार समेत बीते 20 दिनों से लापता हैं। वह अपने परिवार के साथ हापुड़ अपनी ससुराल गए थे। 17 अक्तूबर को वहां से देहरादून के लिए निकले जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी के भाई ने हापुड़ पुलिस को सूचना दी तो वहां की पुलिस ने जांच की। पता चला कि परिवार की दोनों गाड़ियां हरिद्वार तक पहुंची हैं।

सीडीआर में कई नंबर ऐसे मिले जिनसे कई बार बात हुई। इनमें एक व्यक्ति से बड़ा लेनदेन होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, देहरादून पुलिस के पास इस मामले में कोई सूचना या जानकारी नहीं है। बिल्डर शास्वत गर्ग राजपुर रोड स्थित ऊषा कॉलोनी के निवासी हैं।

उनका थानो मार्ग पर एक प्लाटिंग का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें बहुत से लोगों ने निवेश भी किया हुआ है। शास्वत पत्नी, माता पिता और बेटे के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां से वह 17 अक्तूबर की शाम देहरादून जा रहे हैं ऐसा कहकर निकल गए। इसके बाद से ससुराल वालों का उनसे संपर्क नहीं हुआ।

इस पर उन्होंने हापुड़ शहर कोतवाली को सूचित किया। हापुड़ कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी गाड़ियां हरिद्वार तक पहुंची हैं। ऐसा फोन की लोकेशन से पता चला है। सीडीआर निकाली तो पता चला कि उनकी उस शाम बहुत से लोगों से बात हुई है।

इनमें से एक व्यक्ति से पुलिस ने बात की तो लेनदेन की बात हुई थी। यहां पर गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है। इधर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि बिल्डर की गुमशुदगी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने यहां किसी थाने में शिकायत भी नहीं की है। कोई संपर्क करता है तो मामले में जांच की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top