Big breaking :-देहरादून- सहस्त्रधारा पार्किंग के पास नदी में बहे 02 व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून- सहस्त्रधारा पार्किंग के पास नदी में बहे 02 व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

*जनपद देहरादून- सहस्त्रधारा पार्किंग के पास नदी में बहे 02 व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव*

आज दिनांक 01 अगस्त 2024 को देहरादून आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि सहस्त्रधारा पार्किंग के पास 02 व्यक्ति नदी में बह गए, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति नदी किनारे नहा रहे थे व अचानक दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बह गए। एक व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति लापता था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर दूसरे व्यक्ति की गहन सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतको के नाम :–*
1. इंद्रपाल पुत्र श्री रामसुख, 40 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।
2. भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र श्री लाल सिंह राणा, उम्र- 43 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top