Big breaking :-दोहरे हत्याकांड से दहली कत्यूर घाटी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दोहरे हत्याकांड से दहली कत्यूर घाटी

 

 

बागेश्वर- दोहरे हत्याकांड से दहली कत्यूर घाटी,
दोहरे हत्याकांड से कत्यूर घाटी दहल उठी। पहले मां और फिर बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।

 

 

सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं।

 

अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। अज्ञात दोनों शव मां बेटी के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं,

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top