Big breaking :-किलपुरा वन रेंज में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-किलपुरा वन रेंज में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

किलपुरा वन रेंज में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत,खटीमा के किलपुरा वन रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष में एक ग्रामीण की मौत का दुखद मामला फिर सामने आया है।हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है।सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले नागरिक चिकित्सालय शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 

 

पूरे मामले के अनुसार गुरुवार को नौगवानाथ निवासी मृतक मदन राम उम्र 50 साल पत्ते लेने जंगल गया था जंगल से घर ना लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई। शुक्रवार को सुबह किलपुरा वन रेंज के जंगल में ग्रामीण का शव मिला। हाथी के हमले में ग्रामीण मदन राम की मौत की सूचना पर रेंज अधिकारी किलपुरा मनोज कुमार पांडेय वन दरोगा खीमानंद आर्य और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। मृतक अपने परिवार का गुजर बसर मजदूरी करके करता था।

 

 

 

किलपुरा वन रेंज में हाथी के हमले में मृत ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए वन कर्मचारियों द्वारा नागरिक अस्पताल लाया गया। चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी और नौगवानाथ क्षेत्र के वन दरोगा खीमानंद आर्य ने शव का पंचनामा भर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया । शव को आरक्षित वन क्षेत्र के 150 मीटर अंदर पश्चिमी किलपुरा द्वितीय प्लाट संख्या 3 से बरामद किया गया।रेंज अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया की ग्रामीणों को आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है। पूर्व में भी जंगल से लगे ग्रामों के प्रधानों को पत्र जारी कर आग्रह किया जाता रहा है बावजूद इसके लोग जंगल में प्रवेश कर रहे है जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को आवश्यक कार्यवाही के बाद वन्य जीव अधिनियम के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top