Big breaking :-यहां मजदूर निर्माण स्थल पर मलवे में दब गया, हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां मजदूर निर्माण स्थल पर मलवे में दब गया, हुई मौत

 

पिथौरागढ़ :-दिनांक 21 मई 2025 को एस.डी.आर.एफ. पोस्ट अस्कोट को थाना अस्कोट के माध्यम से समय लगभग 17:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक मजदूर निर्माण स्थल पर मलवे में दब गया है।

सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में त्वरित रेस्क्यू उपकरणों सहित समय 17:55 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए मलबे से एक मजदूर का शव बरामद किया गया, जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान कुलदीप प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम दुनाकोट, तहसील डीडीहाट के रूप में हुई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top