कोयंबटूर से देहरादून पहुंचा सैनिक महावीर का पार्थिव शरीर, आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
सैनिक की कोयंबतूर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। देर रात उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोयंबटूर में तैनात एक सैनिक के पार्थिव शरीर को इंडिगो की फ्लाइट से शाम करीब साढ़े छह बजे देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। सैनिक के पार्थिव शरीर को देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
नायक महावीर सिंह रावत (51) वर्ष की कोयंबतूर में पांच फरवरी को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले कोयंबटूर से दिल्ली लाया गया। उसके बाद दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।
महावीर सिंह रावत डिफेंस सिक्योरिटी कोर में नायक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह गढ़वाल राइफल में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फ्लाइट से उतरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को देहरादून एयरपोर्ट पर रायवाला से आए सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कोठारी मोहल्ला जॉलीग्रांट स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





