Big breaking :-श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, कल से घरवालों से नहीं हुई थी बात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, कल से घरवालों से नहीं हुई थी बात

.श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, कल से घरवालों से नहीं हुई थी बात

मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला।

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिला। मृतक मनोज जोशी ( 32 ) देवाल बाजार में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से मनोज के परिजनों की उससे बात नहीं हो पाई थी। मां व बहिन रेणु ने मनोज को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

शनिवार शाम को मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला।

मनोज बागेश्वर जिला के गरुड़ ब्लाक के जिनखोला गांव का निवासी था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। वह हाईस्कूल श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत था। मनोज अपने पीछे पत्नी, मां, बहन व भाई को छोड़ गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे रखा गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top