Big breaking :-श्रीनगर के डैम कालोनी में एक बाइक सवार की संदिग्ध हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्रीनगर के डैम कालोनी में एक बाइक सवार की संदिग्ध हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

 

पौड़ी:-श्रीनगर के डैम कालोनी में एक बाइक सवार की संदिग्ध हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर के समीप डैम कालोनी पर एक बाइक सवार की संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टता दुर्घटना दिखाई दे रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार बाइक सवार श्रीनगर से रूद्रप्रयाग के ओर जा रहा था। डैम साइट के पास युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

 

 

 

जबकि बाइक पूरी तरह से जली मिली। रहागीरों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में 24 वर्षिय अंकित सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी काशीपुर, उधम सिंहनगर की मृत्यु हो गई है। बताया कि छात्र गढ़वाल विवि श्रीनगर में एमपीएड के प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना की प्रथम दृष्टया दुर्घटना है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top