Big breaking :-ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर नाली में फेंका शव, चेहरे पर मिले निशान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर नाली में फेंका शव, चेहरे पर मिले निशान

 

ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर नाली में फेंका शव, चेहरे पर मिले निशानग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाली में फेंक दिया गया। ग्रामीण के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है।मोहम्मदपुर जट गांव निवासी रमेश कुमार का गांव में ही नाली में शव मिला।

 

 

 

रमेश (56) के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने रमेश का शव नाली में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी।

 

 

 

वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, रमेश के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है। एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top