Big breaking :-इस भर्ती की लिखित परीक्षा की DATE बदली - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस भर्ती की लिखित परीक्षा की DATE बदली

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-66/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 08.11.2024 के क्रम में उत्तराखण्ड जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापित सहायक अध्यापक (प्राईमरी) तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25 दिनांक 17 सिंतबर, 2024 के अनुसार उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 23 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी थी।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 02 मार्च, 2025 (दो पाली में) को निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top