UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-बारिश से डेंजर जोन फिर हुए सक्रिय…कई स्थानों पर जोखिम के बीच हो रही यात्रा

Yamunotri Highway: बारिश से डेंजर जोन फिर हुए सक्रिय…कई स्थानों पर जोखिम के बीच हो रही यात्रा

यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन हैं। पूर्व में ट्रीटमेंट के नाम पर इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मानसून में ये भूस्खलन जोन दोबारा सक्रिय हो गए हैं

यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह बने डेंजर जोन मानसून की बारिश से फिर सक्रिय हो गए हैं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को जोखिम के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। हाईवे पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन हैं। पूर्व में ट्रीटमेंट के नाम पर इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मानसून में ये भूस्खलन जोन दोबारा सक्रिय हो गए हैं।

खासतौर पर छटांगा पत्थरगाड के बीच, खनेड़ापुल कुथनौर के बीच, सिलाईबैंड आदि जगहों पर मलबा व बोल्डर गिरने से आए-दिन हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

 

, यहां हर पल मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते दुर्घटना की आशंका भी है। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, ब्लाॅक प्रमुख सरोज पंवार, मनमोहन उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद रावत आदि ने हाईवे के भूस्खलन और डेंजर जोन का उपचार कराने की मांग की है।

यमुनोत्री हाईवे पर मानसून की बारिश से सक्रिय हुए डेंजर जोन को दोबारा दिखवाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो टीएचडीसी के माध्यम से यहां उपचार भी कराया जाएगा।
-राजेश पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top