Big breaking :-22 लोगो का डांसिंग ग्रुप आया था फूलचट्टी, एक नदी में बहा सर्चिंग जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-22 लोगो का डांसिंग ग्रुप आया था फूलचट्टी, एक नदी में बहा सर्चिंग जारी

*जनपद पौड़ी- थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत फूलचट्टी में नदी में बहे युवक की सर्चिंग में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस।*

आज दिनाँक 16 जुलाई 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूलचट्टी के पास एक युवक नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि 22 लोगों का एक ग्रुप कुछ दिन से फूलचट्टी में डांस प्रेक्टिस कर रहा था और आज डांस प्रैक्टिस का अंतिम दिन था। इसके बाद कुछ युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए एवं नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से अनियंत्रित होने में नदी के तेज बहाव में बह गया।

 

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*युवक का विवरण:-* हिमांशु गोनियाल, बौरादी दिल्ली, उम्र-22 वर्ष।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top