Big breaking :-पौड़ी एसएसपी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट, साइबर सेल ने दर्ज किया मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी एसएसपी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट, साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

पौड़ी एसएसपी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट, साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

पौड़ी जनपद में अज्ञात व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया है। इस मामले में पुलिस की साइबर सेल टीम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फर्जी अकाउंट पर एसएसपी की तस्वीर लगाई गई है और आशंका है कि इसका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, जिससे पौड़ी पुलिस की छवि खराब हो सकती है। आईटी एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

जनपद पौड़ी में अज्ञात ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पर फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाया है। मामले में जिले में पुलिस की साइबर सेल टीम की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसएसपी पौड़ी के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उक्त अकाउंट की फ्रोफाईल पर एसएसपी की फोटो अपलोड की गयी है। कहा गया है कि इस अकाउंट से कुछ भी संदिग्ध गतिविधियां शेयर की कर पौड़ी पुलिस की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश की जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top