Big breaking :-महापंचायत में उमड़ी भीड़, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महापंचायत में उमड़ी भीड़, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे

महापंचायत में उमड़ी भीड़, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लंबे समय से वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग कई संगठन कर रहे हैं। इसको लेकर आज देहरादून में महापंचायत की जा रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आज देहरादून में महापंचायत का आयोजन हो रहा है। परेड मैदान में संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्य व अन्य संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में जुटे हैं।

लोगों का कहना है कि हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी महापंचायत में पहुंचे है। इस दौरान पांच प्रस्ताव पास किए गए।

महापंचायत के प्रस्ताव:
– पंद्रह दिनों के भीतर यदि पीड़ित परिवार की शिकायत आगे नहीं बढ़ी तो महापंचायत होगी, राष्ट्रपति से मुलाकात होगी।
– अंकिता के माता-पिता के शिकायती पत्र को ही सीबीआई जांच के लिए शिकायती पत्र माना जाए।
– पर्यावरणविद् अनिल जोशी के द्वारा कराई एफआईआर रदद की जाए।
– भाजपा नेता को जांच के दायरे में लाया जाए और निष्कासित किया जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top