Big breaking :-सीपीए का दल उत्तराखंड में महिला समूहों का अध्ययन करेगा, स्पीकर ने दी सिडनी दौरे की जानकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीपीए का दल उत्तराखंड में महिला समूहों का अध्ययन करेगा, स्पीकर ने दी सिडनी दौरे की जानकारी

सीपीए का दल उत्तराखंड में महिला समूहों का अध्ययन करेगा, स्पीकर ने दी सिडनी दौरे की जानकारी

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपने सिडनी दौरे की जानकारी दी। बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा

विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है।

प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही
उन्होंने कहा, उत्तराखंड में महिलाओं की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। राज्य स्थापना के 25 सालों में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला समूह के उत्पादों की मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफार्म हो रही है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही है। जहां से उत्पादों को बाजार में पहुंचाया जा रहा है।

सीपीए सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आज महिलाएं पंचायत व निकायों में कई पदों को संभाल रही हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा सभा सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा के सभी रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करने का काम चल रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top