Big breaking :-दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए दंपती संग गेस्ट हाउस में बर्बरता, पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास; पति को पीटा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए दंपती संग गेस्ट हाउस में बर्बरता, पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास; पति को पीटा

 

दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए दंपती संग गेस्ट हाउस में बर्बरता, पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास; पति को पीटा
Uttarakhand Crime News दिल्ली से देहरादून घूमने आए एक दंपती के साथ एक गेस्ट हाउस में तीन अज्ञात युवकों ने बर्बरता की। महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और पति को बुरी तरह पीटा गया। घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से घूमने के लिए आए दंपती के साथ एक गेस्ट हाउस में स्थानीय तीन युवकों ने अभद्रता कर दी। कमरे में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जबकि पति को बुरी तरह पीट दिया।

घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। पर्यटकों के साथ अभद्रता करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन अज्ञात युवक कमरे में घुसे
कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, दिल्ली निवासी पीड़ित ने तहरीर दी कि वह घूमने के लिए देहरादून आए थे। बुधवार को वह कैंट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक कमरे में घुसे।

आरोप है कि आरोपितों ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय वह शौचालय में थे। जब शौचालय से बाहर आए और विरोध किया तो आरोपितों ने पत्थर, कड़ा व डंडे से कई वार किए। चिल्लाने पर आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए आए और उन्हें बचाया।

सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top