Big breaking :-शादी में शामिल होकर काशीपुर लौट रहे दंपती की कार हुई हादसे का शिकार, दोनों की मौत, बेटी घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शादी में शामिल होकर काशीपुर लौट रहे दंपती की कार हुई हादसे का शिकार, दोनों की मौत, बेटी घायल

शादी में शामिल होकर काशीपुर लौट रहे दंपती की कार हुई हादसे का शिकार, दोनों की मौत, बेटी घायल

दंपती हरिद्वार से घर लौट र हे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।

शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे दंपती की यूपी के जिला बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटी और दूसरी कार में सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया

 

चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप चौहान (52) पुत्र स्व. प्रवीण सिंह अपनी पत्नी आंचल (50) व बेटी नेहा (24) के साथ बीते मंगलवार को हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होने कार से गए थे

बृहस्पतिवार दोपहर वह हरिद्वार से घर लौट रहे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।

 

दोनों वाहनों की टक्कर में प्रदीप व उनकी पत्नी आंचल व बेटी नेहा और दूसरी कार के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद व उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल प्रदीप चौहान और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है।

घायल नेहा, धर्मेंद्र और सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवा कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप चौहान की ठाकुरद्वारा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है जबकि बेटी नेहा व बेटा यश चौहान जॉब करते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top