Big breaking :-2 सितंबर की शाम से काम पर नहीं आएंगे परिषद से जुड़े कर्मचारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-2 सितंबर की शाम से काम पर नहीं आएंगे परिषद से जुड़े कर्मचारी

सार्वजनिक निगमों में 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे संविदा व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारी 3 सितंबर काम पर नहीं आएंगे।

 

 

राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ की 3 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को परिषद ने अपना समर्थन दिया है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने कहा कि राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले 3 सितंबर को सचिवालय कूच किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए 2 सितंबर की शाम को परिषद के सदस्य देहरादून रवाना होंगे,

 

 

 

जिससे बस संचालन में समस्या होगी। कहा कि निगम में बीते 10 साल से अधिक समय से विशेष श्रेणी, संविदा में चालक, परिचालक और दैनिक वेतन भोगी के रूप में तकनीकी कर्मचारी काम कर रहे हैं। जिनको हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नियमित किया जाना चाहिए। कहा कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को काम पर तैनात रहने के लिए पत्र भेजा है और कार्रवाई की चेतावनी दी है, लेकिन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हित में संवैधानिक तरीके से आंदोलन चलाने के लिए स्वतंत्र है। कहा कि यदि आंदोलनरत किसी भी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई तो परिषद उसी समय से कार्य बहिष्कार और चक्का जाम करेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top