Big breaking :-कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर, वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर, वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग*

*कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर*

*वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत*

*कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य चार दिन के भीतर होगी पूर्ण*

*कार्यदायी संस्था कार्य पूर्ण कर प्रधान चिकित्सा अधिकारी को करेंगे हैंड ओवर।*

*कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग की लोकार्पण जल्द होगी।*

*डीएम की दृढ़संकल्प से अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे भी स्मार्ट बन रहे ,*

देहरादून दिनांक 23 अप्रैल 2025 (सू. वि. का.)
देहरादून शहर के कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और मरीजों व तीमारदारों को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। डीएम की दृढ़संकल्प अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top