Big breaking :-महिला एकाउंटेंट के पास करोड़ो की संपति प्रवर्तन निदेशालय ने की कारवाई - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-महिला एकाउंटेंट के पास करोड़ो की संपति प्रवर्तन निदेशालय ने की कारवाई

महिला अकाउंटेंट की 3.18 करोड की संपत्ति जब्त

देहरादून। फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर लोगों का पैसा जमा कर धोखाधड़ी करने के मामले में सहकारी समिति विकासनगर की पूर्व अकाउंटेंट की प्रवर्तन निदेशालय ने 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इनमें विकासनगर में 12 फ्लैट भी शामिल हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। उन्हें वादा किया गया था कि इसका मोटा ब्याज मिलेगा । लेकिन, निवेशकों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की।

 

 

इसके बाद वर्ष 2020 में विकासनगर पुलिस ने भारती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले बताया गया था कि भारती देवी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भी बारीकी से जांच की। इसके आधार पर निदेशालय ने सोमवार को भारती देवी की 3. 18 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top