Big breaking :-केदारनाथ धाम गर्भ गृह में तीर्थयात्री कर रहे दर्शन, BKTC और जिला प्रशासन का दिख रहा समन्वय - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ धाम गर्भ गृह में तीर्थयात्री कर रहे दर्शन, BKTC और जिला प्रशासन का दिख रहा समन्वय

 

*श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं प्रशासन के समन्वयन से केदारनाथ धाम गर्भ गृह में तीर्थयात्री कर रहे दर्शन।*

*• बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे।*

श्री केदारनाथ धाम: 21 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) एवं प्रशासन के समन्वयन से श्री केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह में सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन सुविधा प्राप्त हो चुकी है।

 

 

 

वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह आज पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ धाम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं। केदारनाथ पहुंचकर उन्होंने स्वयं दर्शन पंक्ति का संचालन किया, तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये।

 

 

 

श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढती संख्या के कारण तीर्थयात्री सभा मंडप से ही दर्शन कर रहे थे इस पर सोमवार को केदारसभा ने एतराज जताया था।

 

 

बीकेटीसी कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि आज आपसी समन्वयन से प्रात:काल से अपराह्न तीन बजे तक श्रद्धालुओं ने मंदिर गर्भगृह में दर्शन किये, अपराह्न तीन बजे से चार बजे से भोग लगा। उसके पश्चात पुन: अपराह्न बाद तीर्थ यात्री सभा मंडप से भगवान केदारनाथ के श्रृंगार दर्शन कर रहे है वहीं सभी श्रद्धालु भगवान केदारनाथ जी के दर्शन से संतुष्ट नजर आये।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top