Big breaking :-ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के परिसर की सीमा से 400 मीटर तक नहीं होगा निर्माण, सरकार ने लगाई रोक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के परिसर की सीमा से 400 मीटर तक नहीं होगा निर्माण, सरकार ने लगाई रोक

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के परिसर की सीमा के उपरान्त 400.0 मी0 तक क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किये जाने के संबंध में।

राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज लाईन परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसके अंतर्गत (1) योग नगरी, ऋषिकेश, (2). शिवपुरी, (3). ब्यासी, (4). सिराला, (5). चिलगढ़ मल्ला, (6). मलेथा, (7). श्रीनगर, (8). धारी देवी, (9). तिलानी, (10). घोलतीर, (11). गौचर रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन हैं।

 

 

रेलवे स्टेशन के निकट अनियमित निर्माण से यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने एवं रेलवे स्टेशन के सौन्दर्य को बिगड़ने से बचाने के लिए, उक्त रेलवे स्टेशन परिसर की सीमा के उपरान्त 200.0 मी0 तक के क्षेत्रांतर्गत समस्त प्रकार के निर्माण/विकास गतिविधियाँ, उक्त क्षेत्र की योजना/महायोजना निर्मित होने तक प्रतिबंधित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top