Big breaking :-यहां SSP आवास में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर दे दी जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां SSP आवास में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार देर एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक सिपाही ने एसएसपी आवास के पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि सिपाही काफी समय से तनाव में था

सहारनपुर जनपद में एसएसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सिपाही की माैके पर ही माैत हो गई। सिपाही की ड्यूटी पहरे में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही काफी से तनाव में था।

देर रात को दिया घटना को अंजाम

थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की तरफ पहरे में लगी थी। गुरुवार की देर रात अमित ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आवास परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मेरठ का रहने वाला था अमित
परिसर में ड्यूटी कर रहे अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने जानकारी जुटाई। सिपाही अमित मेरठ के बहसूमा गांव का रहने वाला है, जो काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी कुछ देर बाद सहारनपुर पहुंच जाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top