Big breaking :-कांग्रेस ने मलिन बस्तियों मे माहौल बनाना किया शुरू निकाली..’मलिन बस्ती अधिकार यात्रा ‘ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस ने मलिन बस्तियों मे माहौल बनाना किया शुरू निकाली..’मलिन बस्ती अधिकार यात्रा ‘

 

देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी एलिवेटेड रोड और अन्य मामले पर मलिन बस्ती अधिकार यात्रा
कांग्रेस ने शुक्रवार को द्रोणपुरी कावली रोड के किनारे बस्ती पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल की अगुवाई में शुरू की। कांग्रेस ने ये यात्रा देहरादून की हर विधानसभा में जारी करने का ऐलान किया है। इस मौके पर मलिन बस्ती अधिकार यात्रा का अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने इस योजना ओर अन्य विषय पर प्रभावितों को घर के बदले घर चाहिए आदि मांग जोरशोर से उठाई।

द्रोणपुरी में बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि बस्तियों के प्रभावितों की बात सुनी जाए। सालों से वे यहां रहे रहे हैं। इसलिए इन्हें अगर उजाड़ा भी जाता है तो उससे पहले इन लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। गरीब तबके के ये लोग आखिर किस जगह जाएंगे। पोखरियाल ने कहा कि पूर्व में इन बस्तियों में सरकार, विधायक निधि, सांसद निधि के अलावा नगर निगम की ओर से भी तमाम विकास के काम किए गए हैं। अब इस समय बस्तियों के लोगों के बीच में डर का माहौल बना हुआ है इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इन लोगों के लिए पुनर्वास नीति बनाई जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। कहा की सरकार के स्तर पर लगातार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा है
कांग्रेस की मांग है कि एक नीति बनाकर बस्तियों को नियमित किया जाए। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बस्तियों के हित के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया है। कांग्रेस सरकार के रहते बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए विकास के तमाम किए गए हैं। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बस्ती में पदयात्रा में निकले। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लेकर प्रगति के पथ पर पुनर्वास के साथ, कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, घर के बदले घर चाहिए, विकास के साथ प्रभावितों का भी ख्याल रखें सरकार, विकास करो उजाड़ो मत पुनर्वास करो, आदि नारे के साथ निकले। कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पदयात्रा निकालने के दौरान लोगों से कहा कि वे उनके साथ हैं। पद यात्रा में पूर्व छात्रसंघ अघ्यक्ष डीऐवी पीजी कॉलेज महिपाल शाह, मुकेश चौहान, अल्ताफ भाई, टीटू त्यागी,श्रीमति माला, श्रीमती प्रवीन, चरणजीत कौशल, संजय थापा, आशिष देसाई, कैलाश बाल्मीकि, राजीव थापा, हरीश अहूजा, श्रीमती सुनीता, मोहम्मद इमरान, राजेंद्र सिंह राणा,श्रीमती भावना, श्रीमती बबली, श्रीमती रीता, हसीन अहमद, शमशुददिन, मोहमद हामिद, रोहित, रणजीत, सुनिल कुमार के अलावा तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top