Big breaking :-कांग्रेस विधायक ने मंच से लगाए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नारे,पहले भी भाजपा की तारीफ में पढ़ चुके है कसीदे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस विधायक ने मंच से लगाए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नारे,पहले भी भाजपा की तारीफ में पढ़ चुके है कसीदे

देहरादून-कांग्रेस विधायक ने मंच से लगाए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नारे,पहले भी भाजपा की तारीफ में पढ़ चुके है कसीदे

– उत्तराखंड की द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मंच से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारे लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कहते नज़र आ रहे है कि उनको भाजपा और सीएम के नारे लगाने में कोई दिक्कत नहीं है

 

पहले भी कांग्रेस के ये विधायक भाजपा की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके है

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का सीएम धामी का जयकारा लगाने का वीडियो हुआ वायरल तो

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता Garima Mehra Dasauni आई कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के पक्ष मे

 

 

इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस तरह के नारे लगाना गलत है और इससे उन कार्यकताओं का मनोबल टूटता है जो सड़कों पर सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी करते है प्रदेश अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेने की जरूरत है और इस नारेबाजी को लेकर कार्यवाही होनी चाहिए आपको बता दे कि अल्मोड़ा के अगनेरी मंदिर चौखुटिया में सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चैत्रष्टमी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे जहां कांग्रेस के विधायक ने उनकी तारीफ में नारे लगाए।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top