Big breaking :-कांग्रेस नेता राजीव जैन पर हुआ मुकदमा दर्ज, राजपुर थाने का है मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस नेता राजीव जैन पर हुआ मुकदमा दर्ज, राजपुर थाने का है मामला

नकल बयान जुबानी- आज दिनांक 30.04.2025 को मैं उ0नि0 मुकेश नेगी उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय से प्राप्त नोटिस संख्या 367/एसपीए/2025 दिनांक 16.04.2025 नोटिस बनाम राजीव जैन निवासी-रानीचौरा माजरा देहरादून की जाँच हेतु वर्णित भूमि खसरा

Skip to PDF content

 

नम्बर 01 पर जाने पर मौके पर पाया कि खसरा नम्बर 01 मौजा हातडीवाल भूमि जो मौके पर नदी के रूप में प्रभावित है उक्त भूमि पर मौके पर नदी से लगती भूमि पर पुस्ते का निर्माण किया जा रहा है तथा प्रतिवादी द्वारा संयुक्त निरीक्षण टीम के समक्ष उक्त भूमि का कोई अभिलेख प्रस्तुत नही किया है । जो कि नियमो के विरूद्व है तथा माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा रिट पिटिशन संख्या 58/20219 में पारित आदेशो की अवेलना की गयी है तथा प्रतिवादी द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है । अत: प्रतिवाद राजीव जैन निवासी-रानीचौरा माजरा देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए । नोट- मै हे0का0 प्रमाणित करता हूँ कि उ0नि0 मुकेश नेगी की तहरीर जुबानी शब्द ब शब्द टाईप की गयी । हे0का0 112 सतीश चन्द्र थाना राजपुर देहरादून दिनांक 30/04/2025

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top