Big breaking :-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने आज दलबल के साथ त्यूणी थाने का घिराव किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने आज दलबल के साथ  त्यूणी  थाने का घिराव किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने आज दलबल के साथ  त्यूणी  थाने का घिराव किया

 

प्रीतम सिंह ने कहा लोकतंत्र में पुलिस प्रशासन की इस तरह की तानाशाह व बर्बर कार्यशैली और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। पुलिस प्रशासन मात्र 2 सिपाहियों को निलंबित कर मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकता। आज ये मात्र एक सांकेतिक धरना है। सेना के सम्मान के लिये जो लड़ाई आज त्यूणी से शुरू की गई है इसे अंजाम तक भी पहुंचाया जायेगा। हम सैन्य जवानों के सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक और न्यायपालिका में भी लड़ने का कार्य करेंगे।

देश की सीमाओं की रक्षा के लिये तत्पर सेना के जवान श्री दीपक थापा जी के साथ नशे में धुत्त हो कर अमानवीय व बर्बरतापूर्वक तरीके से मारपीट करने वाले त्यूणी थाने के एसएचओ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ शासन व प्रशासन द्वारा उचित धाराओं में कानूनी कार्यवाई नहीं किये जाने पर आज विरोध प्रकट करने के लिये स्थानीयजनों के साथ त्यूणी थाने के घेराव में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top