*एलपीजी वितरण को लेकर कांग्रेस, अफवाह और झूठ फैला रही है: भाजपा*
*पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर विपक्षी प्रोपेगैंडा की खुली पोल: खजान दास
*जनता, कांग्रेस से समझदार और राष्ट्रभक्त, संकट में मजबूती से राष्ट्रनीति के साथ!*
देहरादून। भाजपा ने एलपीजी वितरण को लेकर कांग्रेस पर अफवाह और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता राजपुर विधायक श्री खजान दास ने कहा, गल्फ युद्ध से जहाज़ों के आने और गैस एजेंसियों पर स्थिति सामान्य नजर आने से अब विपक्षी प्रोपेगैंडा की पोल पूरी तरह खुल गई है।
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर पारदर्शी नीति अपनाई हुई है। जिसमें बताया गया है कि तेल को लेकर हमारे पास 90 दिन का रिजर्व स्टॉक, जिसके इस्तेमाल की नौबत तक नहीं आई है और ईरान से जहाज भी पहुंचने लगे हैं। इसी तरह पीएनजी और सीएनजी को लेकर भी किसी भी तरह की दिक्कत देश को नहीं है। जहां तक सवाल है एलपीजी सिलेंडरों का तो उसमें भी पहले ही देश ने इसके अंतरिक उत्पादन को 30 फीसदी बढ़ा दिया है। वहीं खाड़ी से भी दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी आए हैं और एक और जहाज आने वाला है।
उन्होंने कहा, खाड़ी युद्ध के विश्व संकट से उपजी समस्या को बढ़ा चढ़ा कर और अफवाह फैलाने की दृष्टि से विपक्ष जो प्रयास कर रहा था, अब उसकी पोल पूरी तरह खुल गई है। प्रदेश और देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर पूरा भरोसा है, यही वजह है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का भ्रम और झूठ फैलाने के बावजूद देश में बहुत कम असामान्य दृश्य नजर आया है। मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से नकारत्मक प्रोपेगैंडा फैलाने के साथ कांग्रेस अब राजनैतिक नौटंकी सड़कों पर कर रही है। इनका मकसद स्पष्ट है, अराजकता फैले और उसका राजनैतिक लाभ उठाया जाए। लेकिन जनता कांग्रेस के दिल्ली और राज्य में बैठे नेताओं से कही अधिक समझदार और राष्ट्रभक्त है, वो हमेशा की तरह इस संकट में भी देश के साथ मजबूती से खड़ी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





