Big breaking :-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रहे वाहन की बाइक सवार युवकों से हुई टक्कर, हादसे में एक युवक का कटा पैर, दूसरा गंभीर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रहे वाहन की बाइक सवार युवकों से हुई टक्कर, हादसे में एक युवक का कटा पैर, दूसरा गंभीर

जिला मुख्यालय से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक का पैर कट गया। जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

 

हादसा सिडकुल थानाक्षेत्र के रोशनाबाद में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, तेलीवाला गांव निवासी मोहित और शाहरुख टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों शनिवार की सुबह गांव से काम के लिए रोशनाबाद की ओर आ रहे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने के चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया जबकि शाहरुख के सिर में चोट आई है।

 

 

 

हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए मोहित और शाहरुख को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ है, वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही थी। दोनों घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top