Big breaking :-कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, विधायकों को भी लड़ा सकती है कांग्रेस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, विधायकों को भी लड़ा सकती है कांग्रेस

देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर मंथन जारी

कांग्रेस के पैनल में विधायकों के नाम भी हो सकते हैं शामिल-सूत्र

कांग्रेस के बड़े नेताओं के तैयार न होने की स्थिति में विधायकों को मैदान में उतार सकती है पार्टी-सूत्र

इसके तहत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से यशपाल आर्य,

टिहरी से प्रीतम सिंह और विक्रम सिंह नेगी,

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से भुवन कापड़ी और

पौड़ी से राजेंद्र भंडारी के नाम हो सकते हैं पैनल में शामिल।

 

कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, पैनल में 16 नामस्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

 

 

 

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है।स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर गहन विमर्श हो चुका है।पांचों सीटों पर कुल 42 नेताओं व पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। बैठक में चर्चा के बाद 16 नामों का पैनल तय किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में इसमें से भी नामों की छंटनी करेगी। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।

टिहरी क्षेत्र से शिवानी थपलियाल ने भी की दावेदारी
प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव शिवानी थपलियाल ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी की है, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने टिकट के लिए दावा किया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top