UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा को मिजोरम के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

 

 

भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा को मिजोरम के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून, 15 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर उन्हें और परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनीषा की सास लीलावती कार्की को पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त किया गया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा ने देश की पहली महिला ए०डी०सी बनकर इतिहास अपने नाम कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा का ए०डी०सी नियुक्त होना यह एक मील का पत्थर है, जब महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की सम्पूर्ण बाधाओं को दरकिनार करते हुए प्रथम बार इस पद के लिए एक महिला का चयन किया गया है। यह महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सार्मथ्य, महिला सम्मान व स्वालम्बन की प्रतीक है। ज्ञात हो कि स्क्वाड्रन लीडर मनीषा के पति मेजर दीपक सिंह कार्की मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ जनपद के निवासी है, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव का विषय है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top