Big breaking :-हल्द्वानी बेलबाबा फिटनेस सेंटर पर कमिश्नर का छापा, भाग खड़े हुए दलाल, आरटीओ को नोटिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी बेलबाबा फिटनेस सेंटर पर कमिश्नर का छापा, भाग खड़े हुए दलाल, आरटीओ को नोटिस

: हल्द्वानी बेलबाबा फिटनेस सेंटर पर कमिश्नर का छापा, भाग खड़े हुए दलाल, आरटीओ को नोटिस

: गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बल बाबा स्थित गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर छापेमारी की। आरटीओ की देखरेख में संचालित होने वाले फिटनेस सेंटर में कमिश्नर के छापे की खबर से हड़कंप मच गया देखते ही देखते सारे दलाल वहां से भाग खड़े हुए।

 

 

कुमाऊं कमिश्नर ने जब वहां काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तो कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल उठे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां मौजूद वाहन चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां लंबे समय से ओवररेटिंग और दलाली का बोलबाला है। जब यह फिटनेस सेंटर आरटीओ के अधीन चलता है उसके बावजूद आरटीओ ने कभी यहां औचक निरीक्षण नहीं किया

 

 

 

इस वजह से कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए आरटीओ को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जहां जनता के काम होते हैं वहां लगातार मॉनिटरिंग होनी चाहिए लेकिन आरटीओ द्वारा मॉनिटरिंग नहीं की गई इसके लिए उनको नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा ओवर रेटिंग की शिकायत पर पूरे 1 महीने का डाटा चेक करने के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top