Big breaking :-संडे के दिन भी कमिश्नर का एक्शन, यहां मारा छापा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-संडे के दिन भी कमिश्नर का एक्शन, यहां मारा छापा

 

 

संडे के दिन भी कमिश्नर का एक्शन, यहां मारा छापाहल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत में आज बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन की एक गोदाम में छापेमारी की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।यह कार्रवाई ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है।

 

 

जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कार्रवाई में जुटे हुए हैं, उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top