Big breaking :-सीएम पुष्कर धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पहुंच एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली पर्व, - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम पुष्कर धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पहुंच एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली पर्व,

 

सीएम पुष्कर धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर पहुंच एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली पर्व,

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अपनी विधानसभा चम्पावत के बनबसा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।सीएम ने इस अवसर पर बनबसा नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप पहुंच जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया।

 

सीएम ने एसएसबी जवानों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दे उपहार भी दिए।इस मौके पर उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया।साथ ही कर्मठता के साथ सीमांत सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों की सराहना की।इस अवसर पर सीएम ने महिला जवानों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम पुष्कर धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है त्योहारों में अक्सर वह सैनिकों के बीच पहुंच अपनी खुसियों को साझा करते है। बीते रोज भी उन्होंने देहरादून में सैनिकों के बीच पहुंच दीपावली पर्व को मनाया वही आज उन्होंने बनबसा भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जिम्मा लिए एसएसबी के जवानों के मध्य पहुंच दीपो के पर्व की खुशियों को साझा किया है।एसएसबी जवानों के साथ दीपावली पर्व मना सीएम अपने गृह क्षेत्र खटीमा को रवाना हो गए।

।।।।।।।।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top