Big breaking :- सीएम धामी का अल्टीमेटम, फरवरी 2024 तक पूरा करें सैन्यधाम निर्माण का कार्य - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- सीएम धामी का अल्टीमेटम, फरवरी 2024 तक पूरा करें सैन्यधाम निर्माण का कार्य

 

*मुख्यमंत्री के निर्देश, फरवरी 2024 तक पूरा करें सैन्यधाम निर्माण का कार्य*

*-देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा*

देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने
प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए कि फरवरी 2024 तक योजना को पूरा कर लिया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। इस लिहाज से देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश सैनिकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए गये कि योजना माह फरवरी-2024 तक पूर्ण कराया जाये, जिस हेतु आवश्यक धनराशि कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करायी जाए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top