Big breaking :-सीएम धामी के अंदाज: गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के…अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच…देखें तस्वीरें - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी के अंदाज: गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के…अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच…देखें तस्वीरें

सीएम धामी के अंदाज: गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के…अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच…देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह बाइक रैली में शामिल हुए। सीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के बीच सीएम धामी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। आज जहां वह बाइक पर सवार दिखे। तो वहीं इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में सीएम ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में विधायकों की गेंदों पर चौके-धक्के लगाए और स्टेडियम का उद्घाटन किया। करीब 13.78 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया।

इसमें नौ करोड़ की लागत से तैयार पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास, विस्तार कार्य, 1.43 करोड़ से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण कार्य, 3.30 करोड़ से चंडीदेवी पुल के विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

 

केदरानाथ उपचुनाव नजदीक है। 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपचुनाव में पूरी तरह से खुद को झोंके हुए हैं। इस बीच वह आज भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top